Transfer Order Chhattisgarh
Transfer Order Chhattisgarh : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से विभागीय स्तर पर बड़ी सर्जरी की है। महानदी भवन (मंत्रालय) से जारी आधिकारिक आदेश के तहत कुल 21 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।
इन पदों पर हुआ फेरबदल
जारी आदेश के मुताबिक, विभाग के विभिन्न संवर्गों में बदलाव किया गया है। इसमें मुख्य रूप से सहायक ग्रेड-दो, सहायक ग्रेड-तीन, डाटा एंट्री ऑपरेटर, आशुलिपिक (Stenographer) और वाहन चालक शामिल हैं। इन सभी 21 कर्मचारियों को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना वाली जगहों पर अपनी सेवाएं देने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वयं के व्यय पर हुए अधिकांश स्थानांतरण
इस तबादला सूची की खास बात यह है कि इसमें शामिल अधिकांश कर्मचारियों का स्थानांतरण उनके स्वयं के व्यय (On Request) पर किया गया है। शासन द्वारा जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिसके बाद अब संबंधित कर्मचारियों को अपनी नई जिम्मेदारी संभालनी होगी।

