U19 World Cup Final : हरारे (जिम्बाब्वे)। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए। इस ऐतिहासिक पारी के हीरो रहे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कई वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। अब इंग्लैंड को खिताब जीतने के लिए 412 रनों की जरूरत है।
वैभव सूर्यवंशी का महा-शतक और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स मैच की सबसे बड़ी हाईलाइट वैभव सूर्यवंशी की पारी रही। उन्होंने महज 80 गेंदों का सामना करते हुए 175 रनों की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 15 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। वैभव ने केवल 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस पारी के साथ उन्होंने 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए:
अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने।
अंडर-19 वनडे इतिहास में 100 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।
एक ही टूर्नामेंट (सीजन) में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अब वैभव के नाम है।
कप्तान म्हात्रे और निचले क्रम का योगदान कप्तान आयुष म्हात्रे ने मोर्चे से टीम का नेतृत्व किया और 51 गेंदों में 53 रनों की कप्तानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के लगाए। अंत में अभिज्ञान कुंदू (31 गेंदों में 40 रन) और कनिष्क चौहान (20 गेंदों में नाबाद 37 रन) ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 400 के पार पहुंचा दिया।
इंग्लैंड की गेंदबाजी इंग्लैंड की ओर से जेम्स मिंटो सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 8 ओवर में 63 रन देकर 3 विकेट झटके। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों के आक्रमण के सामने इंग्लैंड का कोई भी गेंदबाज टिक नहीं सका।