PM Kisan 22nd Instalment : नई दिल्ली। देश के करोड़ों किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की 21वीं किस्त नवंबर 2025 में सफलतापूर्वक जारी होने के बाद, अब किसान 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ताजा अपडेट के अनुसार, केंद्र सरकार फरवरी के अंत या मार्च 2026 के बीच किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की अगली किस्त ट्रांसफर कर सकती है।
e-KYC है अनिवार्य, वरना रुक जाएगा पैसा अगर आप चाहते हैं कि आपकी अगली किस्त बिना किसी बाधा के खाते में पहुंचे, तो e-KYC का काम समय पर पूरा कर लें। सरकार ने स्पष्ट किया है कि बिना केवाईसी के पैसा जारी नहीं किया जाएगा। आप इसे PM-Kisan पोर्टल पर आधार नंबर और मोबाइल OTP के जरिए या PM-KISAN मोबाइल ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से घर बैठे पूरा कर सकते हैं।
इन किसानों को हो सकती है परेशानी सरकार ने कुछ विशेष श्रेणियों के लिए नियम सख्त कर दिए हैं, जिससे उनकी किस्त रुकने का डर है:
एक ही परिवार के कई सदस्य: यदि पति और पत्नी दोनों इस योजना का लाभ ले रहे हैं, तो जांच हो सकती है।
नई जमीन की खरीद: जिन लोगों ने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी है, उनका पैसा भौतिक सत्यापन (Physical Verification) के बाद ही जारी होगा।
किस्त सुरक्षित करने के लिए 4 जरूरी कदम:
e-KYC: तुरंत अपनी केवाईसी अपडेट करें।
आधार लिंकिंग: सुनिश्चित करें कि आधार आपके बैंक खाते (DBT Enabled) से लिंक है।
लैंड रिकॉर्ड: पोर्टल पर अपने जमीन के रिकॉर्ड का मिलान कर लें।
स्टेटस चेक: समय-समय पर PM-Kisan पोर्टल पर जाकर अपना ‘KYS’ (Know Your Status) चेक करते रहें।