BJP IT Cell Chhattisgarh : रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अपनी आईटी सेल (IT Cell) की प्रदेश कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस नई कार्यकारिणी में कुल 28 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिन्हें अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, कार्यकारिणी में सह संयोजक, कार्यालय प्रभारी, सह कार्यालय प्रभारी और संभाग प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों के नामों का भी ऐलान किया गया है। आगामी सांगठनिक कार्यों और डिजिटल मोर्चे पर पार्टी की सक्रियता को बढ़ाने के उद्देश्य से इन नियुक्तियों को काफी अहम माना जा रहा है।
आईटी सेल की यह टीम सोशल मीडिया और तकनीकी स्तर पर पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल अपना प्रभार संभालकर संगठन को मजबूती प्रदान करें।

