Indian Railway Holi Special Trains 2026 : होली के त्यौहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे इस साल देशभर में 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, जिसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के यात्रियों के लिए 15 विशेष ट्रेनें शामिल हैं। इसी कड़ी में तिरुपति-रक्सौल और पटना-चर्लपल्ली के बीच स्पेशल ट्रेनों के फेरे घोषित किए गए हैं, जिससे छत्तीसगढ़ और ओडिशा के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति स्पेशल (07051/07052)
यह ट्रेन तिरुपति और रक्सौल के बीच 3 फेरे लगाएगी। इसमें एसी, स्लीपर और सामान्य कोच सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।
तिरुपति से रक्सौल (07051): 21, 28 फरवरी और 07 मार्च 2026 को चलेगी। यह रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर होते हुए जाएगी।
रक्सौल से तिरुपति (07052): 24 फरवरी, 03 और 10 मार्च 2026 को रवाना होगी।
पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल (03253/03254/03255)
पटना से चर्लपल्ली के बीच कुल 7 फेरे लगाए जाएंगे। यह ट्रेन झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग स्टेशनों पर रुकेगी।
पटना से (03253): 09 से 30 मार्च तक हर सोमवार और बुधवार।
चर्लपल्ली से (03254/03255): 11 मार्च से 01 अप्रैल के बीच बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।
प्रमुख स्टेशनों का समय (टाइम-टेबल)
तिरुपति से रक्सौल जाने वाली गाड़ी (07051) दूसरे दिन सुबह 09:25 बजे दुर्ग, 10:20 बजे रायपुर और 11:50 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। वापसी में रक्सौल से (07052) दूसरे दिन सुबह 11:40 बजे बिलासपुर, दोपहर 14:00 बजे रायपुर और 15:10 बजे दुर्ग पहुंचेगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ये ट्रेनें पूरी तरह आरक्षित होंगी और केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति मिलेगी।