Debit Card Free Insurance : क्या आपको पता है कि आपकी जेब में जो डेबिट कार्ड (ATM कार्ड) रखा है, वह सिर्फ पैसे निकालने की मशीन नहीं, बल्कि आपकी फ्री लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी भी है? चौंकाने वाली बात यह है कि करीब 95% भारतीयों को इस फायदे की जानकारी ही नहीं है। बैंक अपने ग्राहकों को बिना एक भी रुपया लिए 1 लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक का मुफ्त दुर्घटना बीमा देते हैं। अगर आप भी अब तक इस बड़े फायदे से अनजान थे, तो यह जानकारी आपके और आपके परिवार के लिए संजीवनी साबित हो सकती है।
कार्ड की चमक तय करती है बीमे की रकम
आपका कार्ड जितना ‘प्रीमियम’ होगा, इंश्योरेंस कवर उतना ही बड़ा होगा। बैंक कार्ड की कैटेगरी के हिसाब से सुरक्षा देते हैं:
RuPay कार्ड: साधारण कार्ड पर आमतौर पर 1 लाख रुपये तक का कवर मिलता है।
प्लेटिनम/गोल्ड कार्ड: इन कार्ड्स पर सुरक्षा 2 लाख से 5 लाख रुपये के बीच होती है।
प्रीमियम कार्ड (Visa Infinite/Mastercard World): अगर आपके पास ये कार्ड हैं, तो कवर 10 लाख रुपये या उससे भी ज्यादा हो सकता है।
इसमें न सिर्फ व्यक्तिगत दुर्घटना (मृत्यु), बल्कि कई बार हवाई दुर्घटना और कार्ड फ्रॉड के खिलाफ भी सुरक्षा शामिल होती है।
शर्त: कार्ड का ‘कोमा’ में होना नहीं चलेगा
इस मुफ्त बीमे का लाभ उठाने के लिए सबसे बड़ी शर्त यह है कि आपका कार्ड सक्रिय (Active) होना चाहिए। बैंकों के नियम के मुताबिक, दुर्घटना की तारीख से पिछले 60 से 90 दिनों के भीतर उस कार्ड से कम से कम एक सफल ट्रांजैक्शन (चाहे ATM से पैसे निकालें, ऑनलाइन शॉपिंग करें या पेट्रोल पंप पर स्वाइप करें) होना जरूरी है। अगर कार्ड महीनों से घर की अलमारी में बंद पड़ा है, तो दावे को खारिज किया जा सकता है।
मुश्किल वक्त में कैसे मिलेगा पैसा? (क्लेम प्रोसेस)
किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार (नॉमिनी) को बिना देर किए ये कदम उठाने चाहिए:
समय का ध्यान: हादसे के 30 से 60 दिनों के भीतर बैंक को लिखित में सूचना देना जरूरी है।
जरूरी कागजात: क्लेम फॉर्म के साथ FIR की कॉपी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डेथ सर्टिफिकेट और नॉमिनी के पहचान पत्र (KYC)।
सबूत: बैंक स्टेटमेंट की वो कॉपी जो यह साबित करे कि कार्ड पिछले 90 दिनों में इस्तेमाल किया गया था।
काम की बात: आज ही अपने बैंक के कस्टमर केयर या वेबसाइट पर जाकर चेक करें कि आपके कार्ड पर कितनी राशि का बीमा है। यह छोटी सी जानकारी किसी परिवार को बड़ी आर्थिक मुसीबत से बचा सकती है।