CG Teacher Bharti 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सुधार करते हुए अब पूरे 5000 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने तकनीकी कारणों से कटे हुए 292 पदों को दोबारा मंजूरी देते हुए नया आदेश जारी कर दिया है, जिससे अब भर्ती प्रक्रिया अपने पुराने घोषित लक्ष्य पर लौट आई है।
कटौती का भ्रम हुआ दूर, अब पूरे होंगे 5000 पद
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने पहले 5000 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया था। हालांकि, जब भर्ती का प्रारंभिक आदेश सामने आया, तो उसमें केवल 4708 पदों का जिक्र था। इससे अभ्यर्थियों के बीच यह संदेश जा रहा था कि विभाग ने 292 पदों की कटौती कर दी है। इस विसंगति को दूर करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि वे पद तकनीकी वजहों से रुके थे, जिन्हें अब बहाल कर दिया गया है।
व्यापम आयोजित करेगा परीक्षा
भर्ती की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) को सौंपी गई है। विभाग से मंजूरी मिलने के बाद अब व्यापम 5000 पदों के लिए परीक्षा आयोजित करने की तैयारी में है। इस फैसले से उन हजारों युवाओं में खुशी की लहर है जो पिछले काफी समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे थे।
भर्ती प्रक्रिया में आएगी तेजी
नए आदेश के बाद अब भर्ती प्रक्रिया में और तेजी आने की उम्मीद है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए यह भर्ती सरकार की प्राथमिकता में है। इस वृद्धि के बाद अब अलग-अलग वर्गों और विषयों में पदों का आवंटन भी संशोधित रूप में देखने को मि