Chhattisgarh Electricity Tariff : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में बदलाव और कंपनियों की वित्तीय योजनाओं पर फैसला लेने से पहले जनता की राय जानने का निर्णय लिया है। इसके लिए 17 और 18 फरवरी को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में ऑनलाइन जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।
दो दिनों का पूरा शेड्यूल बिजली कंपनियों द्वारा दायर याचिकाओं और टैरिफ निर्धारण को लेकर आयोग ने समय तय कर दिया है। उपभोक्ता और जनप्रतिनिधि संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से इसमें शामिल हो सकते हैं:
-
17 फरवरी: दुर्ग (सुबह 10:30-12:00), बिलासपुर (दोपहर 12:00-1:30) और राजनांदगांव (दोपहर 3:00-4:30)।
-
18 फरवरी: अंबिकापुर (सुबह 10:30-12:00), जगदलपुर (दोपहर 12:00-1:30) और रायगढ़ (दोपहर 3:00-4:30)।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि उत्पादन, वितरण और पारेषण कंपनियों की वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2029-30 तक की राजस्व आवश्यकताओं और पूंजी निवेश योजनाओं पर चर्चा होगी। आयोग ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आम जनता से इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।