Income Tax Free Income : नई दिल्ली। हर नौकरीपेशा और व्यापारी के मन में यह सवाल जरूर रहता है कि अपनी मेहनत की कमाई पर टैक्स कैसे बचाया जाए। आमतौर पर लोग यही जानते हैं कि एक निश्चित सीमा से ज्यादा कमाने पर सरकार को टैक्स देना ही पड़ता है। लेकिन इनकम टैक्स कानून (Income Tax Act, 1961) में कई ऐसे प्रावधान हैं, जहाँ आपकी मोटी कमाई होने के बावजूद आपको ₹1 भी टैक्स नहीं देना होता। अगर आप इन 10 टैक्स-फ्री आय स्रोतों के बारे में जान लें, तो आप कानूनी तौर पर अपनी टैक्स देनदारी को काफी कम कर सकते हैं।
खेती से लेकर बच्चों की बचत तक, सब है टैक्स-फ्री
1. खेती से होने वाली आय (Agriculture Income): भारत एक कृषि प्रधान देश है, इसलिए यहाँ खेती से होने वाली कमाई पर कोई टैक्स नहीं लगता। इसकी कोई ऊपरी सीमा भी तय नहीं है।
2. पीपीएफ और ईपीएफ (PPF & EPF): अगर आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में निवेश करते हैं, तो मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी की पूरी रकम टैक्स-फ्री होती है। वहीं, 5 साल की लगातार नौकरी के बाद ईपीएफ (EPF) से निकाली गई राशि पर भी कोई टैक्स नहीं लगता।
3. सुकन्या समृद्धि योजना: अपनी बेटी के भविष्य के लिए इस योजना में किया गया निवेश, उस पर मिलने वाला ब्याज और अंत में मिलने वाली पूरी रकम टैक्स के दायरे से बाहर है।
4. स्कॉलरशिप और ग्रेच्युटी: पढ़ाई के लिए मिलने वाली छात्रवृत्ति (Scholarship) पर 100% टैक्स छूट है। वहीं, सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली ग्रेच्युटी पूरी तरह टैक्स-फ्री है, जबकि निजी क्षेत्र के लिए इसकी सीमा ₹20 लाख तक है।
रिश्तेदारों के गिफ्ट और वसीयत पर भी राहत
5. अपनों से मिले गिफ्ट: माता-पिता, भाई-बहन या पति/पत्नी जैसे करीबी रिश्तेदारों से मिले गिफ्ट पर कोई टैक्स नहीं लगता। हालांकि, गैर-रिश्तेदार से ₹50,000 से ज्यादा का गिफ्ट मिलने पर टैक्स देना पड़ सकता है।
6. विरासत और वसीयत: वसीयत या विरासत में मिली संपत्ति पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगता। लेकिन ध्यान रहे, अगर आप उस संपत्ति को बेचते हैं या उससे किराया (Rent) कमाते हैं, तो वह आय टैक्सेबल होगी।
7. बीमा मैच्योरिटी (Life Insurance): जीवन बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम टैक्स-फ्री होती है, बशर्ते आपका सालाना प्रीमियम बीमा राशि के 10% से कम हो।
8. टैक्स-फ्री बॉन्ड: कुछ सरकारी संस्थाएं खास तौर पर ‘टैक्स-फ्री बॉन्ड’ जारी करती हैं, जिनसे मिलने वाला ब्याज आपकी इनकम में नहीं जुड़ता।